Homeबिहारआराआरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक में पुष्पा अध्यक्ष मनोनीत

आरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक में पुष्पा अध्यक्ष मनोनीत

Employees Union Ara: आरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को दोपहर हुई। पुष्पा सिंह कुशवाहा अध्यक्ष मनोनीत

jay kumar
  • हाइलाइट:Employees Union Ara
  • आरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न
  • कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई

आरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को दोपहर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुष्पा सिंह को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने छूटे हुए वेतन अंतर राशि का सुधार करते हुए सातवां वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावे संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए नया वेतनमान निर्धारित करने तथा दैनिक मजदूरी 783 रुपये प्रतिदिन तय करने की भी मांग की गई।

कर्मचारियों ने रविवार सहित सरकारी अवकाश लागू करने, आठ घंटे से अधिक कार्य लेने पर ओवरटाइम भुगतान सुनिश्चित करने तथा कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित कर्मचारी को पूर्ण वेतन देने की मांग भी रखी।

Employees Union Ara: बैठक में पदाधिकारियों का चयन

बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें अमरनाथ प्रसाद श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को सचिव, शत्रुघ्न कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सरुण कपूर को कार्यालय सचिव बनाया गया। वहीं, सहयोगी के रूप में ललिता देवी, पूनम देवी एवं श्याम सुंदर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की मांगों को संबंधित विभाग के समक्ष शीघ्र ही रखा जाएगा। नवमोनित अध्यक्ष पुष्पा सिंह कुशवाहा ने कहा हमारे यूनियन की वर्ष 2026 की पहली बैठक आयोजित की गई। लंबे समय से कर्मचारियों के बीच यह महसूस किया जा रहा था कि उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए एक मजबूत यूनियन का होना जरूरी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आज चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कार्यालय सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर साथियों का चयन किया गया। इसमें महिला और पुरुष दोनों कर्मचारियों को समिति में शामिल किया गया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular