Homeबिहारआराभोजपुर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

भोजपुर डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

District-Level Coordination Committee: जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को विभागीय नियमों के अनुरूप नगर निकाय के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।

  • हाइलाइट: District-Level Coordination Committee
  • परियोजनाओं की समीक्षा: लंबित एनओसी (NOC) को लेकर डीएम ने संबंधित CO को दिए निर्देश

आरा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को विभागीय नियमों के अनुरूप नगर निकाय के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, CWJC एवं MJC से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अविलंब शपथ-पत्र (SOF) दायर करने का निर्देश दिया गया।

District-Level Coordination Committee: डंपिंग यार्ड, मोक्ष धाम,वेंडिंग जोन एवं सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश

आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित एनओसी (NOC) को संबंधित अंचल अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियंताओं के साथ बैठक कर परियोजनाओं की निगरानी करने एवं किसी भी प्रकार की बाधा को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया। परियोजना स्थलों पर अतिक्रमण पाए जाने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को डंपिंग यार्ड, मोक्ष धाम,वेंडिंग जोन एवं सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

बीपीएल परिवारों को निःशुल्क सोलर रूफटॉप पैनल

बैठक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत) द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक प्रखंड में 5 ग्राम पंचायतों को कुटीर ज्योति योजना के तहत संतृप्त किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बीपीएल परिवारों को निःशुल्क सोलर रूफटॉप पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रभावी समन्वय एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के संदर्भ में 27 केंद्रों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) को शेष केंद्रों के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

मोक्ष धाम (श्मशान घाट) के निर्माण एवं रख-रखाव पर डीएम ने दिए निर्देश

मोक्ष धाम (श्मशान घाट) के निर्माण एवं रख-रखाव पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीपीआरओ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं वार्ड सदस्यों के साथ नियमित बैठक कर संचालन की जानकारी लेने का निर्देश दिया। साथ ही, मृत्यु के 24 घंटे के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, मोक्ष धाम में रजिस्टर संधारण करने एवं पेयजल, शौचालय, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जलमीनार एवं पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को लेकर निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया कि शेष बचे टोलों में नल-जल योजना एवं जलमीनार निर्माण कार्य को तेज करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि सभी क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पीएनजी आपूर्तिकर्ता से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नए कनेक्शन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम हो। साथ ही, सभी सरकारी आवासीय परिसरों में पीएनजी कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी भोजपुर, नगर आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular