Homeबिहारआराभोजपुर डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

भोजपुर डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

National Highway Projects: जूम मीटिंग के माध्यम से एनएच-119A (पटना-आरा-सासाराम) एवं एनएच-319 (आरा-पररिया) फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: National Highway Projects
  • जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

आरा। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जूम मीटिंग के माध्यम से एनएच-119A (पटना-आरा-सासाराम) एवं एनएच-319 (आरा-पररिया) फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में NHAI (PIU) सासाराम एवं पटना द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न अंचलों में नोटिस तामिला, 3G प्राक्कलन स्वीकृति, एनओसी एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में एनएच-319 के आरा बाईपास (मौजा बामपाली) में ट्रम्पेट इंटरचेंज निर्माण तथा बाईपास सड़क निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कोईलवर एवं उदवंतनगर अंचलों में प्रभावित संरचनाओं की संशोधित सूची उपलब्ध कराने हेतु NHAI पटना के प्रतिनिधि का निर्देश दिया गया, ताकि भवनों का मूल्यांकन कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular