Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोइलवर ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया गुप्त तहखाने वाला बोलेरो पिकअप

कोइलवर ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया गुप्त तहखाने वाला बोलेरो पिकअप

जांच के दौरान डाले के नीचे बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

English liquor – Koilwar: पुलिस ने मौके से पिकअप के चालक सिन्हा थाना क्षेत्र के कान्हा छपरा वार्ड नंबर-एक निवासी कन्हैया तिवारी के पुत्र पिंटू कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट:
    • पिकअप में बने गुप्त तहखाने से छिपा रखा था विदेशी शराब, देखकर उत्पाद टीम के उड़े होश
    • पिकअप से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
    • वाहन से कुल 1992 पीस में 489.120 लीटर विदेशी शराब जप्त
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य 6 लाख के करीब आंका गया

English liquor – Koilwar: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले मे शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश की ओर से पिकअप द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा की ओर लाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन और छापेमारी हेतू सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलवर ओवरब्रिज के पास एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा गया। जांच के दौरान डाले के नीचे बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

टीम ने मौके से पिकअप के चालक सिन्हा थाना क्षेत्र के कान्हा छपरा वार्ड नंबर-एक निवासी कन्हैया तिवारी के पुत्र पिंटू कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से कुल 1992 पीस में 489.120 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 6 लाख के करीब आंका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular