Ithana: मृतक के चचेरे भाई योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह पटना से बराबर इटहना गांव स्थित ब्रह्मस्थान पर पूजा करने के लिए आते थे।
- हाइलाइट:
- इटहना ब्रह्मस्थान में पूजा करने आए नालंदा निवासी व्यवसायी की मौत
- मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव स्थित ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार के शाम घटी घटना
Ithana: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव स्थित ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में नालंदा निवासी एक व्यवसायी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से नालंदा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव निवासी स्व.सतीश प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र राज किशोर प्रसाद हैं। वर्तमान में वह पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाह चक गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। वहीं पर अपना व्यवसाय करते थे।
इधर, मृतक के चचेरे भाई योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह पटना से बराबर इटहना गांव स्थित ब्रह्मस्थान पर पूजा करने के लिए आते थे। मंगलवार की सुबह भी वह पटना से इटहना ब्रह्मस्थान पूजा करने आए थे। उसी बीच यह घटना घट गई। इसके बाद कृष्णागढ़ पुलिस द्वारा फोन कर इसकी सूचना उन्हें दी गई। सूचना पाकर परिजन बुधवार की सुबह कृष्णागढ़ थाना पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी रूबी देवी, एक पुत्र आदर्श एवं एक पुत्री रौली है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।











