Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया चौरस्ता के सड़क चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

बिहिया चौरस्ता के सड़क चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

साथ ही बिहिया में धरहरा स्थित जल-जमाव समस्या से संबंधित चल रहे निर्माण कार्य तथा आनंद नगर में जल-जमाव निवारण हेतु जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा

Bihiya Chowrasta : बिहिया चौरस्ता के सड़क चौड़ीकरण कार्य का बुधवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bihiya Chowrasta
    • संबंधित पदाधिकारियों को डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

आरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान चयनित बिहिया चौरस्ता के सड़क चौड़ीकरण कार्य का बुधवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही बिहिया में धरहरा स्थित जल-जमाव समस्या से संबंधित चल रहे निर्माण कार्य तथा आनंद नगर में जल-जमाव निवारण हेतु जारी निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर उचित निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिहिया, अंचलाधिकारी, बिहिया तथा बिहिया थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular