Homeआरा भोजपुरबिहियाइंग्लिशपुर गांव पहुँच पीड़ित परिवार से मिले राकेश ओझा

इंग्लिशपुर गांव पहुँच पीड़ित परिवार से मिले राकेश ओझा

  • मृतक महिला व किशोरी के परिजनों से मिले भाजपा नेता
  • देवमूंगा में छठ के दौरान भीड़ में दबकर हुई थी मौत

खबरे आपकी: Englishpur Bihiya भोजपुर/बिहिया: (जितेंद्र कुमार) औरंगाबाद जिला के देवमूंगा में छठ करने गयी बिहिया थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी व 16 वर्षीय किशोरी खुशी कुमारी की भीड़ में दबकर हुई मौत के बाद शनिवार को भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा इंग्लिशपुर गांव पहुंचे।

jay kumar

भाजपा नेता ने मृतक महिला मीरा देवी के पति रामकिशोर सिंह व किशोरी खुशी कुमारी की माता पुष्पा कुंअर व अन्य परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी।

भाजपा नेता ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने और मुआवजा दिलवाने में मदद करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular