Friday, April 26, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeकुरकुरी गड़हनी: हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

कुरकुरी गड़हनी: हथियारबंद बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Chotu shot in Kurkuri Gadhani:इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • गड़हनी थाना कुरकुरी गांव स्थित शिवजी मंदिर के समीप शनिवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी/आरा: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव स्थित शिवजी मंदिर के समीप शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही गड़हनी थाना इंचार्ज संतोष कुमार रजक एवं सर्किल इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।

23
23

Chotu shot in Kurkuri Gadhani:गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव वार्ड नंबर-12 निवासी

Chotu shot in Kurkuri Gadhani

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव वार्ड नंबर-12 निवासी रविंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। वह गांव में ही टेंट एवं डेकोरेशन का भी काम करता है। इधर, मृतक के दादा जगलाल ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपने साथियों के साथ गांव में स्थित शिवजी मंदिर के पास पुल पर बैठा हुआ था। उसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। टाउन थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया।

वहीं दूसरी ओर मृतक के दादा जगलाल ने गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद से साफ इंकार किया है। हालांकि हथियारबंद बदमाशो ने युवक की गोली मारकर हत्या क्योंकि? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशू सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।

एएसपी हिमांशु ने बताया कि शनिवार की शाम हमें सूचना मिली कि छोटू कुमार नामक युवक की हत्या बंद अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे दो गोली मारी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण पूरी तरह क्लियर नहीं हो पाया है, कि किस कारण युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां सविता देवी व एक भाई सुबोध कुमार एवं एक बहन मनीषा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की मां सविता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!