HomeNewsबिहारनारायणपुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

नारायणपुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Narayanpur road accident:अरवल के दो युवकों की भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान मौत

  • अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दोनो युवकों को रौंदा
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनो तोड़ा दम
  • पुलिस ने दोनो शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी भोजपुर/आरा। आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतकों में अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के असलानपुर कुटिया गांव निवासी राजेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एवं अहियापुर तिवारी बिगहा गांव निवासी अनिल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार है। दोनो दोस्त थे। दोनों पढ़ाई करते थे।

Narayanpur road accident:अज्ञात डंपर ने अरवल के दो युवकों को रौंद दिया

Narayanpur road accident

इधर, मृतक प्रशांत कुमार के पिता अनिल सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त रवि कुमार के साथ अपनी फुफेरी बहन से मिलने शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर आया था। शुक्रवार की रात जब दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप किसी अज्ञात डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोग एवं स्थानीय थाना के सहयोग से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय थाना द्वारा इसकी सूचना मृतको के परिजनों को दी। मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। टाउन थाना पुलिस ने दोनो शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular