Homeचर्चित न्यूजआरा में तमंचे पर प्यार का इजहार महंगा पड़ा, प्रेमी गिरफ्तार

आरा में तमंचे पर प्यार का इजहार महंगा पड़ा, प्रेमी गिरफ्तार

Lover arrested:घर में घुस कर मारपीट करने और धमकी देते हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

jay kumar

महंगी पड़ी तमंचे पर प्यार का इजहार करना

नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले की गुरुवार रात की घटना

प्रेमिका की तलाश में उसके रिश्तेदार के घर में घुस कर रहा था दबंगई

खबरे आपकी बिहार/आरा। तमंचे के बल पर प्यार का इजहार करना एक सनकी आशिक को काफी महंगा पड़ा। लोगों ने पहले तो पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आशिक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव का गुडन यादव है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात की है। उसके पास से पिस्टल और पांच गोलियां भी बरामद की गयी है। इसे लेकर गुडन यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Lover arrested:लोगों ने पकड़ कर पहले सनकी प्रेमी को धूना और फिर पुलिस को सौंप दिया

पुलिस के अनुसार गुडन यादव एक लड़की से प्रेम करता है। वह लड़की फिलहाल अपने रिश्तेदार के घर जगदेवनगर आ गयी है। उस लड़की को खोजते हुये गुडन यादव भी गुरवार की रात आरा पहुंच गया। वह लड़की के रिश्तेदार के घर में घुस गया और तमंचा लहराने लगा। इसका विरोध करने पर वह घरवालों के साथ मारपीट करने लगा। इस पर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गये और उसको पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular