HomeNewsभोजपुर में शराब बेचने और पीने में 12 गिरफ्तार, नौ भट्ठियां की...

भोजपुर में शराब बेचने और पीने में 12 गिरफ्तार, नौ भट्ठियां की गयी ध्वस्त

Liquor case: साढ़े 41 लीटर अंग्रेजी और 96 लीटर महुआ शराब भी बरामद

वाहन और मास्क चेकिंग के दौरान वसूला गया 15 हजार का फाइन

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर में पुलिस ने शराब बेचने और पीने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब साढ़े 41 लीटर अंग्रेजी और 96 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है। नौ भट्ठियों को ध्वस्त करते हुये 5360 लीटर महुआ पास नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार चांदी थाना पुलिस ने बाइक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह आरा नगर थाना क्षेत्र के मोती झील निवासी सत्यनारायण यादव है। उसके पास से 60 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है। बाइक भी जब्त की गयी है।

Liquor case: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

इसी तरह मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 28. 8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह धोबहां ओपी क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रोशन सिंह है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है। नगर थाना पुलिस ने शीतल टोला निवासी ओम पटेल को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

इमादपुर थाना की पुलिस ने बाइक से शराब बेचने जा रहे धंधेबाज को बीस लीटर महुआ शराब के साथ धरदबोचा। धंधेबाज रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के विक्की राम है। इधर, शराब पीने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने धरहरा निवासी दीपक ठाकुर व जीतेंद्र ठाकुर, जगदीशपुर पुलिस ने खजूर टोला के टिंकू यादव और दुलौर निवासी वीर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular