HomeNewsबिहारठनका गिरने से खेत में काम करने गए किसान की मौत

ठनका गिरने से खेत में काम करने गए किसान की मौत

ठनका गिरने से खेत में काम करने गए किसान की मौत
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कृतपुर बधार स्थित आहर के समीप शुक्रवार की शाम की घटना
आरा। भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कृतपुरा बधार स्थित आहार के समीप शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से खेत में काम करने गए एक किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी स्व.यमुना राम के 49 वर्षीय पुत्र महादेव राम है। वह पेशे से किसान थे। मालगुजारी पर खेती लेकर खेती किया करते थे। इधर, मृतक के गांव के ही निवासी विश्राम राम ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम कृतपुर बधार स्थित अपने धान के खेत में सोहनी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह बधार स्थित आहर के समीप पेड़ के नीचे छिपने चले गए। तभी अचानक उन पर ठनका गिर गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उनके पुत्र ने घर में आकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन ने तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, चार पुत्री उषा, खुशबु, पुष्पा, चंचल व चार पुत्र सोनू, सिंटू, मिंटू एवं चिंटू है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular