Homeस्वास्थ्यचिकित्सक डॉ. विकास ने किया हार्डवेयर व्यावसायी दंपति का ऑपरेशन

चिकित्सक डॉ. विकास ने किया हार्डवेयर व्यावसायी दंपति का ऑपरेशन

चिकित्सक डॉ. विकास ने किया हार्डवेयर व्यावसायी दंपति का ऑपरेशन
व्यावसायी को एक एवं उसकी पत्नी को लगी थी 5 गोली

ऑपरेशन के दौरान व्यावसायी की पत्नी के शरीर से निकाला गया गोली का 3 बुलेट

तकरीबन चार से पांच घंटे तक चला ऑपरेशन

बुधवार की शाम अपराधियों के गोली से जख्मी हुए थे व्यवसायी दंपति

आरा। आरा-बक्सर मार्ग पर गजराजगंज ओपी के बड़कागांव (अख्तियारपुर) पुल के समीप बुधवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी हार्डवेयर व्यावसायी दंपति का ऑपरेशन चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने किया। तकरीबन चार से पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान व्यावसायी की पत्नी के शरीर से गोली का तीन बुलेट निकाला गया। वही जख्मी दंपति के शरीर के डैमेज पार्ट को रिपेयर किया। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि हार्डवेयर व्यवसायी उत्तम शर्मा को एक गोली दाहिने साइड छाती में लगी थी। वह काफी सीरियस था। उसका लीवर डैमेज हो गया था। पहले व्यावसायी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि व्यवसायी को लगी गोली आर-पार हो गई थी। जबकि व्यवसायी की पत्नी संध्या देवी को पांच गोली लगी थी। इनमें दो गोली पेट में, एक गोली दाहिने कमर में, एक गोली दाहिने हाथ में तथा 1 गोली दाहिने जांघ में लगी थी। ऑपरेशन के दौरान उसे 3 यूनिट ब्लड चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान व्यावसायी की पत्नी के शरीर से गोली का 3 बुलेट निकाला गया। उन्होंने कहा कि दोनों मरीज अभी स्टेबल हैं। हालांकि उन्हें अभी अस्पताल के वार्ड में ही भर्ती किया गया है। ऑपरेशन के दौरान तकरीबन 4 घंटे तक एसपी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular