Thursday, April 25, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeहार्डवेयर व्यवसायी दंपति को सरेशाम बदमाशों ने मारी गोली

हार्डवेयर व्यवसायी दंपति को सरेशाम बदमाशों ने मारी गोली

हार्डवेयर व्यवसायी दंपति को सरेशाम बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव (अख्तियारपुर) के समीप की वारदात

23
23

रेस्टोरेंट में खाना खाने जाने के दौरान रात करीब नौ बजे मारी गयी गोली

घटना का कारण स्पष्ट नहीं मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पत्नी द्वारा व्यवसायी पर ही लगाया गया गोली मरवाने का आरोप

एसपी सहित अन्य अफसरों ने अस्पताल पहुंच की घटना की छानबीन

आरा। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव के समीप बुधवार की रात अपराधियों ने बाइक सवार हार्डवेयर व्यवसायी दंपति को गोली मार दी। रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे बाइक सवार दंपति को काफी करीब से गोली मारी गई है। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली वार्ड नंबर पांच निवासी उत्तम कुमार और उनकी 25 वर्षीया पत्नी संध्या देवी है। उत्तम कुमार की बांसटाल में हार्डवेयर की दुकान है। गोली मारने का आरोप बाइक पर सवार दो बदमाशों पर लगाया जा रहा है। दोनों मास्क पहने थे। फिलहाल गोली मारे जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि जख्मी संध्या देवी की ओर से अपने पति पर ही गोली मरवाने की आशंका जताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी संजय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और गजराजगंज गोपी इंचार्ज चंदन कुमार अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एसपी द्वारा जख्मी दंपती से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली गयी। वहीं घटना की जांच करने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के आदेश पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनायी गयी है। टीम मामले की छानबीन और धरपकड़ को छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि मामला अभी पूरा क्लीयर नहीं हो सका है। परिजनों और घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। विशेष टीम और टेक्निकल टीम जांच कर रही है। दंपती के विवाद सहित दो-तीन एंगल से जांच की जा रही है।

पत्नी बोली: सुनसान जगह पर रोकी बाइक, तभी पहुंचे बदमाश और मार दी गोली
इधर, हार्डवेयर व्यवसायी की जख्मी पत्नी संध्या देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उसके पति बाइक से रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के लिए शहर से बाहर ले जा रहे थे। इस दौरान वह बोले कि इस रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया जाएगा। आगे एक बढ़िया सा रेस्टोरेंट है, उसी में खाया जाएगा इसके बाद उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक काले रंग की टीशर्ट और मुंह पर मास्क लगाये आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अभी वह बाइक पर बैठी रही थी, तभी उसे हाथ, पैर कमर पर जबकि उसके पति को भी गोली लग गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!