HomeNewsबिहारविधुत करंट से अधेड़ की मौत

विधुत करंट से अधेड़ की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
तीयर थाना क्षेत्र के भैरव टोला गांव में मंगलवार की देर शाम घटी घटना
आरा। भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के भैरव टोला गांव में मंगलवार की देर शाम विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के भैरव टोला वार्ड नंबर-10 निवासी यमुना सिंह का 45 वर्षीय पुत्र जगदीश सिंह है। वह गांव पर ही रह कर खेती किया करते थे। इधर, मृतक के पुत्र विशाल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की शाम गांव में स्थित बधार खेत पटवन करने के लिए गए थे। जब वे खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच वे रास्ते में टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर बीत जाने के बाद जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की। तब उनका शव बधार के समीप पडा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular