HomeNewsभोजपुर में ठनका गिरने से किसान की मौत- घर में कोहराम

भोजपुर में ठनका गिरने से किसान की मौत- घर में कोहराम

आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में सोमवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई।घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

सपा के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीशपुर नपं के मुख्यपार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

पवार गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक किसान पवार गांव निवासी स्व.नारायण सिंह का 47 वर्षीय पुत्र मिथिलेश सिंह है। वह गांव पर ही रह कर खेती गृहस्ती का काम किया करता था। बताया जाता है कि वे आज दोपहर खेत में धान रोपनी का काम कराने के लिए गया था। इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तभी बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे जाकर छिप गया। उसी दौरान अचानक ठनका गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा नवादा एवं जगदीशपुर थाना इंचार्ज सहित 18 थाना इंचार्जो के वेतन भुगतान पर रोक

बताया जाता है कि मृतक किसान तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। मृतक किसान के परिवार में पत्नी रेणु देवी, एक पुत्र चंदन कुमार सिंह दों पुत्री पल्लवी कुमारी एवं कुमारी अर्चना है। घटना के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया है।वही इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular