Homeबिहारआरा भोजपुरजमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई

जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया Bhediya गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।इसमें बाप-बेटा सहित तीन लोग जख्मी हो गए।इसके बाद सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।जानकारी के अनुसार जखमियों में एक के भेड़िया गांव निवासी राम प्रताप सिंह व उसका पुत्र अभिषेक कुमार है एवं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार सिंह है

Bhediya मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

पढ़े :- बालू माफियाओ के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी

इधर जख्मी राम प्रताप सिंह ने बताया कि दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा है।जिसको लेकर परिवारों द्वारा अपने-अपने जगहो के चारो ओर को बांस घेरा गया है। आज सुबह दूसरे पक्ष द्वारा उसे हटाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई।जिसके बाद दूसरे पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की इसमें दोनों पक्ष के बाप बेटा सहित तीन लोग जख्मी हो गए हालांकि अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की कोई सूचना नहीं है।

पढ़े :- जान बचाने एवं भीड़ हटाने को लेकर पुलिस ने चलायी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular