आरा। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के देचनाबाल Dechanabal गांव में रविवार की सुबह छेड़खानी करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से किशोर पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर देचना बाल गांव निवासी 16 वर्षीय अरुण कुमार है।
Dechanabal जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
पीरो थाना क्षेत्र के देचना बाल गांव में रविवार की सुबह घटी घटना
पढ़े :- बक्सर की सगी तीन बहनों को भगाने में भोजपुर के तीन प्रेमी गिरफ्तार
इधर, Dechanabal जख्मी ने बताया की उसकी चचेरी बहन आज सुबह खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच दूसरे गांव के कुछ युवक वहां आ धमके और उससे छेडख़ानी करने लेगए। तभी जख्मी युवक की नजर उन पर पड़ गई। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद उक्त युवकों द्वारा जख्मी युवक को धारदार हथियार से मार जख्मी कर दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज होने की कोई सूचना नहीं है।
पढ़े :- पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं


