HomeNewsरिश्ते का कत्लः देवराढ़ गांव में पिता के गुस्से ने ली मासूम...

रिश्ते का कत्लः देवराढ़ गांव में पिता के गुस्से ने ली मासूम पुत्र की जान

Devradh-पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी में पिता ने मासूम पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला

 Devradh भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में घटी घटना 

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के Devradh देवराढ़ गांव में मंगलवार की सुबह एक पिता ने मासूम पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपित पिता घर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

जानकारी के अनुसार मृतक देवराढ़ गांव निवासी उपेन्द्र मुसहर का 7 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार है। इधर मृत बालक के परिजन ने बताया कि मृत बालक अपनी मां के साथ सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव अपने ननिहाल गया था। सोमवार की सुबह उसके पिता उपेन्द्र मुसहर सभी परिवार को वापस घर ले आए। जिसके बाद सोमवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर पिता ने अपने मासूम पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृत बालक की मां एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- भीड़ को हटाने से नाराज बदमाशों ने की पुलिस पर रोडे़बाजी, बाइक क्षतिग्रस्त

पढ़े :- आरा मुफस्सिल थाना के महुली गांव में गोली मारकर अजय सिंह की हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular