Homeराजनीतआरा नगर निगम वर्चुअल बैठक: कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि खाते में...

आरा नगर निगम वर्चुअल बैठक: कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि खाते में उपलब्ध कराने की मांग

Ara Municipal Virtual Meeting-वर्चुअल बैठक के दौरान वार्ड पार्षद अमित कुमार बंटी ने की मांग

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Municipal Virtual Meeting आरा नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त सह सदर एसडीओ के साथ आरा नगर निगम के वार्ड पार्षदों की एक वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें आरा शहर के सफाई व सैनिटाइजर के लेकर आयोजित किया गया था। चार बजे से आयोजित बैठक में अमीत बंटी ने अपना वार्ड मे सेनेटाराईज करने के भेदभाव का मामला उठाया और छोटा गाड़ी से वार्ड के अंदर सेनेटाराईज कराने की मांग की। साथ ही जो छोटे हाथ गाड़ी खराब है। उनको ठीक कराने की मांग की।

jay kumar

अमीत बंटी ने कहा लोगों को दाह संस्कार हेतु सरकार की कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि में एक भी रुपया वार्ड पार्षद और जमादार के संयुक्त खाता में नहीं है। गरीब लोगों को दाह संस्कार हेतु 3000 की राशि दी जाती है। कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि खाते में उपलब्ध कराया जाए। इस करोना महामारी में मृत लोगों को हम लोग 3000 दे सके। साथ पीला कार्डधारियों व अन्य राशन कार्ड के लिए दिए गए आवेदन को जांच कर अविलंब राशन कार्ड निर्गत करने का मामला उठाया

Ara Municipal Virtual Meeting
Ara Municipal Virtual Meeting

अमीत बंटी ने बताया राशन कार्ड के लिए कुछ आवेदन छूट गया था। उसको भी ऑनलाइन पोर्टल बनाकर जमा करने आने की मांग रखी। सफाई कर्मियों का वेतन का मुद्दा भी उठाया गया। एसडीओ दवरा 1 से 2 हफ्ते के भीतर राशन कार्ड विकास मित्र के माध्यम से वितरण कराने का भरोसा दिया गया। सफाई कर्मियों का भी वेतन निर्गत करने का भरोसा के साथ वार्डो के अंदर छोटे गाड़ी से सेनेटाराईज कराने का भरोसा दिलाया।

वर्चुअल बैठक में आरा नगर निगम के महापौर रूबी कुमारी, उपमहापौर पुष्पा कुशवाहा, नेता प्रतिपक्ष अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, अखिलेश प्रसाद, सीता देवी, मुन्ना कुशवाहा सहित दर्जनों पार्षद प्रतिनिधि शामिल थे। जिन्होंने नगर विकास और नागरिक सुविधा के संदर्भ में अपनी बात को रखा।

पढ़े :- भीड़ को हटाने से नाराज बदमाशों ने की पुलिस पर रोडे़बाजी, बाइक क्षतिग्रस्त

पढ़े :- आरा मुफस्सिल थाना के महुली गांव में गोली मारकर अजय सिंह की हत्या

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular