Homeआरा भोजपुरशाहपुरगंगा के बढ़ते जलस्तर से शाहपुर दियारा क्षेत्र के किसान व पशुपालक...

गंगा के बढ़ते जलस्तर से शाहपुर दियारा क्षेत्र के किसान व पशुपालक चिंतित

जवनिया गांव में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण तेजी से कटाव जारी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।

Shahpur Diara: शाहपुर दियारा क्षेत्र के लालू डेरा, लच्छू टोला और दामोदरपुर सहित कई पंचायतों में गंगा का पानी अब मैदानी इलाकों में फैलने लगा है

  • हाइलाइट:
    • गंगा का पानी अब मैदानी इलाकों में फैलने लगा
    • सहजौली-पिपरा के बीच नवनिर्मित पुलिया डूबी

शाहपुर (भोजपुर) बिहार: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से शाहपुर के दियरांचल क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। शाहपुर दियारा क्षेत्र के लालू डेरा, लच्छू टोला और दामोदरपुर सहित कई पंचायतों में गंगा का पानी अब मैदानी इलाकों में फैलने लगा है। बाढ़ का कहर झेलनेवाले दियारा क्षेत्र के किसान, पशुपालक व अन्य लोग चिंतित है।

हजारों एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न होने की कगार पर हैं, जिससे किसानों में भारी चिंता है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही शाहपुर के दियारा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैल रहा है। शाहपुर प्रखंड स्थित धर्मावती नदी और सुहिया भगड़ का पानी भी तेजी से बढ़कर अब खेतों में घुसने लगा है।

पढ़ें : गंगा नदी में जवइनिया गांव के घरों का विलीन होने का…

स्थानीय लोगों को आशंका है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्हें वही दुर्दशा झेलनी पड़ेगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। कई लोग अपने मवेशियों के साथ दामोदरपुर बांध पर पहुंच गए हैं, जबकि कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं।

Shahpur Diara: जवनिया गांव से पिछले साल विस्थापित हुए परिवारों को अभी तक जमीन नहीं

सहजौली-पिपरा के बीच नवनिर्मित पुलिया पूरी तरह से डूब चुकी है। वहीं, जवनिया गांव में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण तेजी से कटाव जारी है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल विस्थापित हुए परिवारों को अभी तक जमीन नहीं मिली है, और वे खुले में या इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं।

पढ़ें :- भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में एक नए गांव की स्थापना…

पिछले कटाव से प्रभावित 59 परिवारों को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी, लेकिन उन्हें अभी तक जमीन नहीं मिली है। कटाव से पीड़ित परिवार सरकार से जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस रुक-रुक कर हो रही बारिश और बाढ़ से राहत मिल सके।

पढ़ें : शाहपुर के जवइनिया कटाव पीड़ितों को मुख्यमंत्री देंगे जमीन का पर्चा

पढ़ें : शाहपुर के जवइनिया कटाव पीड़ितों को मुख्यमंत्री देंगे जमीन का पर्चा

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular