Homeबिहारआरा भोजपुरठनका की चपेट में आने से मवेशी चराने गए बुजुर्ग की मौत

ठनका की चपेट में आने से मवेशी चराने गए बुजुर्ग की मौत

Ramsadh village: जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव निवासी स्व. लखन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव सिंह है। वह पेशे से किसान थे।

jay kumar
  • हाइलाइट
    • संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव स्थित उत्क्रमित मवि के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रामसाढ़ गांव निवासी स्व. लखन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव सिंह है। वह पेशे से किसान थे।

Ramsadh village: तेज बारिश के दौरान गिरा ठनका

इधर, मृतक के पोते बिजेन्द्र कुमार ने बताया की शुक्रवार की दोपहर वह मवेशी चराने के लिए बाधर में गए थे। जब वह वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जैसे ही वह गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप पहुंचे। उसी दौरान ठनका उनपर गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी तिलारो देवी व चार पुत्र जयप्रकाश, छोटू, सोनेलाल, सोनाधारी एवं एक पुत्री ज्योति कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी तिलारो देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular