woman Hanging – Poswa: जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी अमरेंद्र पासवान की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है।
- हाइलाइट:
- परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कहीं जा रही बात
- गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में गुरुवार की रात घटी घटना
बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में गुरुवार की रात पंखे से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका के शरीर में दोनों हाथ पर जले का निशान व खरोच एवं गले पर जख्म का निशान पाया गया है। वही परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी अमरेंद्र पासवान की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है।
इधर, मृतका के सौतेले बेटे विकास कुमार ने बताया कि उसकी मां गौरी की मौत करीब 16 वर्ष पूर्व हो गई थी। उस समय वे लोग छोटे थे। इसके बाद उसके पिता ने सुनीता देवी से दूसरी शादी की थी। गुरुवार को उसकी सौतेली बहन जब खाना लेकर दलान पर गई। तब उसने उससे पूछा कि तू दालान पर क्यों आई है, तो उसने कहा कि मां ने ही मुझे कहा कि खाना लेकर दालान पर जाओ, घर में सांप है, तो उसने पूछा कि कोई गड़बड़ तो नहीं है।
तभी वह घर पर गया और जैसे ही दरवाजा खोला। तभी घर के अंदर से तीन लड़के निकल कर भागे। उसने उन तीनों लड़कों का कुछ दूर पीछा भी किया। इसके बाद वह घर पर आया और अपनी सौतेली मां सुनीता देवी से कहा कि मैं यह सब बात अपने पिता को बताऊंगा। इसके बाद वह अपने बहन को लेकर दालान पर सोने चला गया।
इसी बीच गुरुवार की रात उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की शाम जब वह घर आया तो उसने देखा कि उसका शव पंखे से लटका है। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी। जिसके बाद वे लोग उसके शव को गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित नदी किनारे दाह-संस्कार के लिए ले गए तभी पुलिस वहां पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
woman Hanging – Poswa: सौतेले बेटे ने बताया फोन से किसी अन्य लड़के से बातचीत करती थी
वहीं दूसरी तरफ मृतका के सौतेले बेटे विकास कुमार ने बताया कि वह फोन से किसी अन्य लड़के से बातचीत भी करती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी एक लड़के से बातचीत करती थी और उससे उसका प्रेम-प्रसंग था. इसी कारण उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
इधर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि मृतका का पति बाहर रहता है। आत्महत्या करने के बाद उसके शव को परिजन गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित दाह-संस्कार के लिए ले गए थे। तभी ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बताया जाता है कि मृतका के पति ने पहली शादी गौरी देवी से थी। 16 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। उसे पहली पत्नी से तीन पुत्र विकास, राहुल एवं जयप्रकाश है। इसके बाद उसने चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी सुनीता देवी से दूसरी शादी की थी। उससे उसे दो पुत्री रेनू ,, राधा एवं एक पुत्र कुंदन उर्फ आशीष है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

