Homeबिहारआरापत्नी की विदाई नही करने से नाराज दामाद ने खाया जहर

पत्नी की विदाई नही करने से नाराज दामाद ने खाया जहर

Dhiraj – Sheetal Tola Ara: जानकारी के अनुसार उक्त युवक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी स्व.गोपाल प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र धीरज प्रसाद है। वह पेशे से पेंटर है।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

बिहार (भोजपुर)। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में पत्नी की विदाई नही करने से नाराज दामाद ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी स्व.गोपाल प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र धीरज प्रसाद है। वह पेशे से पेंटर है।

Dhiraj – Sheetal Tola Ara: ससुर ने विदाई करने से इंकार कर दिया

इधर, धीरज प्रसाद ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 7 मई को बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरांव निवासी उदय प्रसाद की बेटी नेहा कुमारी से हुई थी। शादी के पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई।

इसके बाद वह दो बार अपने ससुराल डुमरांव पत्नी की विदाई कराने के लिए गया। बावजूद इसके ससुर उदय प्रसाद ने विदाई करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार की दोपहर जब उसने अपने ससुर को फोन काॅल कर अपनी पत्नी की विदाई करने को कहा। तो उसके ससुर ने जबाब दिया कि मैं अपनी बेटी को जीवन भर अपने पास रखूंगा। लेकिन तुम्हारे पास नहीं भेजूंगा। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular