HomeNewsखेत का मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट-...

खेत का मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट- छह जख्मी

पीरो थाना क्षेत्र के धानपोखर गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के धानपोखर गांव में मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

भोजपुर में कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए जांच रिपोर्ट में मिले 50 पाॅजिटिव मरीज

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष से बबन राम, उनका पुत्र विजय राम, संजय राम व अजय कुमार राम है। वहीं दूसरे पक्ष से मुंद्रिका राम के दो पुत्र मनोज कुमार राम एवं विकास कुमार राम हैं।

एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया आदेश-तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को मिली नयी जिम्मेदारी

सभी जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बताया जाता है कि बबन राम के द्वारा मनोज राम के खेत के मेड़ को काट कर अपने ही खेत में मेड़ बनाया जा रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular