HomeNewsविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत

गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में रविवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक नहसी गांव निवासी लालबाबू सिंह का 14 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार है।

इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने दादा के साथ खेत में गया था। जहां बोरिंग चल रहा था। इसी बीच वह बोरिंग के पास चला गया। जहां विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया आदेश-तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को मिली नयी जिम्मेदारी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक दो भाई व दो बहनें सबसे बड़ा था। मृतक के परिवार में मां ज्ञानती देवी, एक भाई रोहित व दो बहन प्रिया एवं प्रियांशु है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां ज्ञानती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular