HomeNewsशराब बरामदगी में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी, धरपकड़ शुरू

शराब बरामदगी में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी, धरपकड़ शुरू

आरा शहर के बेगमपुर मोहल्ले से शराब बरामदगी के मामले में टाउन थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एएसआई राजविजय सिंह के बयान पर दर्ज केस में बेगमपुर निवासी कमलेश यादव उर्फ एलजी यादव व पुड़ी यादव को आरोपित किया गया है। दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं।

jay kumar

बता दें कि दोनों के घर से रविवार की भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की रात पुलिस को बेगमपुर मोहल्ला निवासी कमलेश यादव और पुड़ी यादव के घर शराब की एक बड़ी खेप रखे जाने की सूचना मिली। इस आधार पर एएसआई के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों के घर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देख दोनों भाई तो भाग निकले, लेकिन उनके घर से बीस पेट्टी में पैक विभिन्न ब्रांड की करीब 197 लीटर शराब जब्त की गयी। पुलिस दोनों की धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular