HomeNewsपिकअप ने बालक को मारी ठोकर, जख्मी

पिकअप ने बालक को मारी ठोकर, जख्मी

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar


आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप पिकअप ने एक बालक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बालक शाहपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ओझापट्टी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का 6 वर्षीय पुत्र दहाडी पासवान है।

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता मोड़ पर सोमवार की शाम घटी घटना

जख्मी बालक के दादी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बिहिया थाना क्षेत्र के मोतीरामपुर गांव अपनी नानी के घर गया था। आज शाम जब वह वापस अपनी मां के साथ अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता मोड़ पर पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह बालक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular