Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में जातीय टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही आरोपी की...

भोजपुर में जातीय टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Casteist Remarks: शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  • हाइलाइट: Casteist Remarks
    • जातीय व आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्राथमिकी दर्ज
    • इंस्टाग्राम पर हुए वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

शाहपुर, भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ इंस्टाग्राम पर जातीय व आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगड़ने एवं जातिगत भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

इस पूरे प्रकरण की जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक विशेष जाति के विरुद्ध अत्यंत भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहपुर थाना में टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों को खंगाला जा रहा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular