Homeराजनीतशाहपुर राजद प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान समर्थकों से मारपीट, एक गिरफ्तार

शाहपुर राजद प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान समर्थकों से मारपीट, एक गिरफ्तार

Mishrauli RJD Supporters: घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी पुनु मिश्रा के पुत्र संजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट : Mishrauli RJD Supporters
    • राजद प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान समर्थकों से मारपीट, एक जख्मी
    • जख्मी द्वारा आठ नामजद व दस-पन्द्रह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
    • मारपीट का वीडियो सोशल‌ मीडिया पर वायरल

आरा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब लाइट जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया और जमकर मारपीट की गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी सुदर्शन राम के पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार राजद प्रत्याशी का समर्थक बताया जा रहा है। मारपीट की यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि आरोपी पक्ष के युवकों द्वारा मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि बिहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिश्ररौली गांव में शाहपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क प्रचार कर रहे थे। इसी बीच जब वह मिश्रौली गांव काली मंदिर पहुंचे तो मंदिर में लाइट जलाने को लेकर मंदिर में उपस्थित संजीव मिश्रा एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा विरोध किया गया और उसी गांव के निवासी सह राहुल तिवारी के समर्थक के साथ मारपीट की गई। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी पुनु मिश्रा के पुत्र संजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि जख्मी कृष्ण कुमार द्वारा आठ एवं दस-पन्द्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। वही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular