Homeबिहारआरा भोजपुरबड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोनी देवी ने की खुदकुशी

बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोनी देवी ने की खुदकुशी

Soni Devi suicide Farna : मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी मुन्ना राम की 35 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • महिला ने पंखे के कुंडी से लटक कर की खुदकुशी
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

Soni Devi suicide Farna: भोजपुर जिले के बडहरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोमवार की दोपहर पंखे की कुंडी से लटक कर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसमें रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी मुन्ना राम की 35 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है।

इधर, मृतका के ससुर ने बताया कि सोमवार की सुबह वह सीढी के पास चित गिर गई थी। जिसे लेकर उन लोगों द्वारा उसे दवा लेने एवं बैंडेज करने के लिए कहा गया। इस बात को लेकर वह गुस्सा हो गई। इसके बाद गुस्सा होकर सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव अपने मायके चली गई।

करीब दो घंटे बीत जाने के बाद वह घर वापस लौटी। जिसके बाद ससुर और सास खेत में चले गए। उसी बीच उसने घर में पंखे के कुंडी में लटक कर फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद उसकी छोटी बेटी अनुष्का द्वारा खेत में जाकर अपनी दादी को घटना कि जानकारी दी।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे, तो घर के बाहर दुकान में उसका शव जमीन पर पड़ा था। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए।

हालांकि महिला ने फांसी क्यों लगाई? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उसे तीन पुत्री आराध्या, खुशी, अनुष्का एवं एक पुत्र आकाश है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular