Sunday, May 11, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराआरा के गौसगंज में बदमाशों ने की जदयू नेता के घर पर...

आरा के गौसगंज में बदमाशों ने की जदयू नेता के घर पर फायरिंग

Firing at JDU leader house: अपराधियों की ओर से दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। गोलीबारी में जदयू नेता के भतीजे चंदन कुमार सिंह बाल-बाल बच गये।

  • हाइलाइट :- Firing at JDU leader house
    • नगर थाना क्षेत्र के गांगी गौसगंज शीशा फैक्ट्री के पास शनिवार की रात की घटना
    • जदयू नेता के भतीजे की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों पर केस
    • भतीजा बोला : चाचा को मारने आये थे अपराधी, बदमाशों का मंसूबा विफल
    • सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान व धरपकड़ और छानबीन में जुटी पुलिस

Ara/Bhojpur:- आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज में शनिवार की रात बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के घर पर हमला कर दिया। रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने जदयू नेता के आवास पर फायरिंग कर दी। अपराधियों की ओर से दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। गोलीबारी में जदयू नेता के भतीजे चंदन कुमार सिंह बाल-बाल बच गये। हालांकि उनके घर की दीवार पर गोली के निशान दिख रहे हैं।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

इधर, देर रात फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी मच गयी। चंदन कुमार सिंह की ओर से अपने चाचा जदयू नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह की हत्या करने की नीयत से फायरिंग करने की आशंका जताई गई है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों को भागते देखा जा रहा है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। इस संबंध में चंदन कुमार सिंह की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। चंदन कुमार सिंह की ओर से कहा गया है कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह घर के बाहर की गैलरी में सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और उनकी ओर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। तब उन्होंने घर में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर उनके चाचा सहित आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद एसपी और थानाध्यक्ष सहित सभी अफसरों को सूचना दी गयी।

चंदन कुमार सिंह का कहना है कि फायरिंग से कुछ देर पहले उसके चाचा जदयू नेता उसी जगह से टहल कर अंदर लौटे थे। ऐसे में लग रहा है कि अपराधियों की मंशा उनके चाचा की हत्या करने की थी। कहा गया है कि अपराधियों की ओर से पूर्व में भी उनके चाचा पर फायरिंग की जा चुकी है‌। पूर्व में उन्हें गोली भी मारी गयी थी। इसे लेकर उनके चाचा की ओर से अधिकारियों से सुरक्षा की मांग भी की गयी है। इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन और हमलावरों की पहचान करते हुए धरपकड़ में जुटी है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!