Homeआरा भोजपुरबिहियाजमीन विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली

जमीन विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली

  • हाईलाइट
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव की घटना
    • कवला राय के पुत्र शंकर राय गोली लगने से जख्मी

खबरे आपकी आरा/बिहिया: Firing in Bihiya Barja बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा गांव में मंगलवार की देर शाम पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारी दी गयी जिसको लेकर गांव में अफरा-तफरी मची रही। गोली लगने की घटना में जख्मी बरजा गांव निवासी कवला राय के पुत्र शंकर राय को इलाज के लिए आरा ले जाया गया है।

Bijay singh

Firing in Bihiya Barja: कच्चे दीवाल गिराने के विवाद में कट्टा से फायरिंग

घटना के संबंध में जख्मी के रिश्तेदार संतोष पाण्डेय ने बताया कि शंकर राय द्वारा बनाये गये कच्चे दीवाल को उनके पड़ोसी हीरालाल राय के परिवार के लोग गिराने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया तो कट्टा से उन पर फायरिंग कर दी गयी जिससे गोली उनकी बांह में लग गया। वहीं मामले की सूचना पाकर बिहिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular