Saturday, January 17, 2026
No menu items!
Homeराजनीतचिराग पासवान के नेतृत्व में 17 को निकाला जायेगा पैदल मार्च- हुलास...

चिराग पासवान के नेतृत्व में 17 को निकाला जायेगा पैदल मार्च- हुलास पांडेय


Chirag Paswan foot march की सफलता को लेकर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने की बैठक

खबरे आपकी:आरा। भोजपुर में जिस तरह की घटनाएं घटी है, आम आदमी डरा और सहमा महसूस कर रहा है। व्यवसायी दहशत में है, यह बेहद चिंता का विषय है। आगामी 17 नवंबर को आरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला जायेगा। उक्त बातें सर्किट हाउस में सोमवार को अपनी पार्टी लोजपा रामविलास के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक करते हुए पूर्व एमएलसी सह पार्टी के लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कही।

Chirag Paswan foot march:सैकड़ो लोग सड़क पर उतर कर पैदल मार्च कर जनता को संदेश देंगे

Chirag Paswan foot march
मार्च की सफलता को लेकर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने की बैठक

उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले में हत्याएं का दौर जारी है। अब तो डीएम ने स्वीकार किया है कि भोजपुर में पुलिस की व्यवस्था लचर है। उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा भी की आपलोग निकलिए और विधि- व्यवस्था संभालिये। हमारे पार्टी के रार्ष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बहुत पहले से कहा था कि बिहार की लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है। जिस पुलिस की भरोसे जनता है। वह ध्वस्त हो गया। व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि आगामी 17 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो लोग सड़क पर उतर कर पैदल मार्च कर यह जनता को संदेश देंगे की आप भयमुक्त हो और आपके साथ हम है। इसके बाद हमलोग एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, नगर के युवाध्यक्ष सोनू पासवान, अतिपिछडा के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, युवा नेता सरोज सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार उर्फ साधु जी, डब्लू जैन, अंकित कुमार, सुरेंद्र कुमार आजाद,अजय पासवान, राजेश साह, अभिषेक तिवारी, छात्र के जिलाध्यक्ष अखिलेश पासवान आदि थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular