Homeखेलफुटबॉलरोमांचक मुकाबले में लौहर ने बेरथ को दी शिकस्त

रोमांचक मुकाबले में लौहर ने बेरथ को दी शिकस्त

  • हाईलाइट
    • जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2022-23 (राधा शरण सिंह कप) का उद्घाटन
    • रोमांचक मुकाबले में लौहर ने बेरथ को 1-0 से दी शिकस्त
    • आदर्श क्लब बेरथ की हुई हार

खबरे आपकी आरा: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सोमवार को जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वधान में (Football Match Arrah) जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2022-23 (राधा शरण सिंह कप) का उद्घाटन मैच हुआ। मैच आदर्श क्लब बेरथ बनाम शहीद सर्वेश्वर पांडेय फुटबॉल क्लब लौहर के बीच खेला गया, जिसमें मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

Football Match Arrah:लौहर ने बेरथ को 1-0 से दी शिकस्त

Football Match Arrah

जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2022-23 (राधा शरण सिंह कप) का उद्घाटन

मैच के 65 मिनट में लौहर टीम के खिलाड़ी सनी कुमार ने बेरथ टीम के रक्षा पंक्ति को भेदते हुए अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया। इस तरह शहीद सर्वेश्वर पांडेय फुटबॉल क्लब लौहर 1-0 विजयी घोषित हुआ।

मैच के निर्णायक सुनील कुमार, राजकुमार नितिन, मृत्युंजय कुमार सिंह थे। सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह और मुख्य अतिथि राजेंद्र हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनिल सिंह थे। अध्यक्षता राममूर्ति प्रसाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पेंद्र सिंह अशोक मानव, जीतू चंद्रवंशी, इंदीप नारायण सिन्हा, सुधीर सिंह थे।

उपस्थित लोगों में सुनील कुमार सिंह, धर्मेश उपाध्याय, लाल बहादुर लाल, शशि भूषण सिंह, अशफाक आलम, सूर्यदेव सिंह, विनीत, गौतम, डॉ. रंजन कुमार सिंह थे। संचालन जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने की। आज का पहला मैच एनएसएससी आरा बनाम मून स्पोर्टिंग क्लब कुंडेश्वर के बीच होगा। जबकि दूसरा मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक्स क्लब आरा बनाम किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब आरा के बीच होगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular