HomeNewsभूमि विवाद में चली गोली, भोजपुर मे छर्रा लगने से आधा दर्जन...

भूमि विवाद में चली गोली, भोजपुर मे छर्रा लगने से आधा दर्जन जख्मी

Firing in Bihta village of Imadpur: घटना के उपरांत तुरंत भोजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामाकांत सिंह और उनके लड़के शुभम सिंह को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

jay kumar

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में छर्रा लगने से एक ही परिवार के बच्चे सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस दो आरोपियों श्यामानंद सिंह और शुभम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Firing in Bihta village of Imadpur: भोजपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव में विष्णु सिंह और श्यामा कांत सिंह दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई आपसी लड़ाई में श्यामा कांत सिंह ने बंदूक से हवाई फायरिंग की जिससे बंदूक से निकले हुए छर्रों से विष्णु सिंह के पक्ष के बच्चों सहित चार–पांच लोग घायल हो गए । जिनका प्राथमिक इलाज किया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है और संभवतः आज या कल सुबह तक अपने घर वापस चले जाएंगे। घटना के उपरांत तुरंत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामाकांत सिंह और उनके लड़के शुभम सिंह को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular