Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजअमेरिकन पिस्टल दिखा जबरन वसूली, भोजपुर मे बदमाश गिरफ्तार

अमेरिकन पिस्टल दिखा जबरन वसूली, भोजपुर मे बदमाश गिरफ्तार

Biju Paswan of Shritola arrested: अमेरिकन पिस्टल के बारे में भी उससे जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे अमेरिकन पिस्टल किसने दिया था। उसके कनेक्शन की भी जांच की जा रही है और अपराधक इतिहास खंगाला जा रहा है।

jay kumar
  • नगर निगम की चुंगी के नाम पर हथियार के बल पर जबरन वसूली
  • मैगजीन सहित एक अमेरिकन पिस्टल, नौ गोली और एक मोबाइल बरामद

भोजपुर पुलिस ने जबरन वसूली कर रहे एक बदमाश को विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वह नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला निवासी बीजू पासवान है। उसे शुक्रवार की दोपहर प्राइवेट बस स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मैगजीन सहित एक अमेरिकन पिस्टल, नौ गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

एएसपी चंद्रप्रकाश ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार की दोपहर शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के नजदीक कुछ अपराधियों की ओर से नगर निगम की चुंगी के नाम पर हथियार के बल पर जबरन वसूली किये जाने की सूचना मिली। इसे लेकर एसपी प्रमोद कुमार की ओर से मामले की जांच करते हुए वसूली करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश उन्हें दिया गया।

इस आधार पर नवादा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने छापेमारी कर एक बदमाश (Biju Paswan of Shritola arrested) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अमेरिकन पिस्टल, नौ कारतूस और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है।

यह पता लगाया जा रहा है कि उसका मकसद सिर्फ वसूली करना था या कुछ और। अमेरिकन पिस्टल के बारे में भी उससे जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे अमेरिकन पिस्टल किसने दिया था। उसके कनेक्शन की भी जांच की जा रही है और अपराधक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular