HomeNewsक्राइमबड़हरा: खेत से गेहूं का बोझा लेकर घर लौट रहें दो युवकों...

बड़हरा: खेत से गेहूं का बोझा लेकर घर लौट रहें दो युवकों पर फायरिंग

Firing in Fuha:फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से दोनों युवक जख्मी

जख्मियो का बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी में कराया जा रहा इलाज

बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव स्थित बधार के समीप बुधवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने गेहूं का बोझा लेकर घर वापस लौट रहे दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रा लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी लाया गया। देर शाम घटी घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

Firing in Fuha

Firing in Fuha: जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव निवासी

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार जख्मियो में बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव निवासी बली चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा कुमार एवं दूसरा उसी गांव के निवासी भोला साह का 33 वर्षीय पुत्र टुनटुन साह है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम दोनों गेहूं के खेत से गेहूं का बोझा ट्रैक्टर पर लोडकर वापस घर लौट रहे थे। तभी यह घटना घटी। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular