HomeNewsक्राइमऑटो पर फायरिंग: गोली लगने से महिला जख्मी

ऑटो पर फायरिंग: गोली लगने से महिला जख्मी

Firing on auto in Badhra: बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने चलती ऑटो पर की फायरिंग, महिला घायल

jay kumar

डॉ. सूर्यकांत निराला ने सर्जरी कर महिला के पैर में लगी गोली के बुलेट को निकाला

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने चलती ऑटो पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ऑटो पर सवार एक महिला को गोली लग गई। महिला को दाहिने पैर में तलवा में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

Firing on auto in Badhra:गोली लगने से सरस्वती देवी जख्मी

Saraswati Devi injured due to bullet

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी भीम सिंह की 40 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी है। इधर, जख्मी ने बताया कि वह बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव अपने मायके गई थी। आज सुबह वह ऑटो पर सवार होकर अपने ससुराल बेरथ जाने के लिए आरा आ रही थी। उसी बीच बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे और ऑटो पर सवार एक युवक का मोबाइल छीनने लगे। हालांकि वे सफल नहीं हो पाए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग कर दी। जिससे महिला के पैर में गोली लग गई।

जख्मी महिला का इलाज डॉ. सूर्यकांत निराला ने किया

आरा सदर अस्पताल में गोली से जख्मी महिला का इलाज ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने किया। उन्होंने बताया कि सरस्वती देवी को पैर में गोली लगी थी। उनका बीपी डाउन था। गोली अंदर फंसी हुई थी। सदर अस्पताल में ही सर्जरी कर गोली का बुलेट निकाल दिया गया। महिला की स्थिति स्टेबल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular