Homeचर्चित न्यूजशाहपुर: शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म

शाहपुर: शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म

Rape Accused: बिहार के भोजपुर जिला, शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया हैं।

  • हाइलाइट: Rape Accused
  • चाकू मारने की दी धमकी, पकड़कर ले गए बगीचे में और किया मुंह काला
  • महज सात घंटे के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। इस संबंध में पीड़िता के पद बयान पर पांच युवको पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्त पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Rape Accused : गिरफ्तार आरोपी बनकट गांव निवासी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी नन्दजी धानुक का 19 वर्षीय पुत्र प्रमोद धानुक, बहादुर धानुक का 18 वर्षीय पुत्र दीपू धानुक, स्वर्गीय महावीर धानुक का 19 वर्षीय पुत्र बटल धानुक, छोटक पाल का 19 वर्षीय पुत्र टेकटी पाल उर्फ संजय पाल एवं रामायण ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार है।

रविवार की देर शाम किशोरी जब अपने घर से शौच के लिए जा रही थी। उसी समय गांव के पांच युवकों ने उसे घेर लिया गया। चाकू से मारने की धमकी देते हुए उसे पकड़ कर गांव के बगीचे में ले जाया गया। जहां उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। चीखने-चिल्लाने के बाद में पीड़िता की मां उसे घर लेकर आई और डायल-112 को फोन किया।

उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए रविवार की देर रात पांच नामजद आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के पश्चात सोमवार के दिन 164 का बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय के समय प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद सभी पांचों आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर पास्को एक्ट 2012 की धाराएं लगाई गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular