Homeबिहारबक्सरआरा: राजद के सोनू राय एवं जदयू से कन्हैया प्रसाद ने किया...

आरा: राजद के सोनू राय एवं जदयू से कन्हैया प्रसाद ने किया नामांकन

Bhojpur-Buxar MLC Election: भोजपुर-सह-बक्सर बिहार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत सोमवार को कुल 3 (तीन) अभ्यर्थियों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया।

  • हाइलाइट: Bhojpur-Buxar MLC Election
  • एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामजदगी का दाखिल किया पर्चा

आरा। भोजपुर-सह-बक्सर बिहार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत सोमवार को कुल 3 (तीन) अभ्यर्थियों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया। आज नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों में महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू राय, एनडीए समर्थित जदयू के कन्हैया प्रसाद ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। वही निरंजन कुमार राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि अब तक कुल 4 (चार) अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा चुका है। नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। बता दें कि 23 अप्रैल (गुरुवार) 2026 को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। 24 अप्रैल (शुक्रवार) को नामांकनों की जांच होगी। 27 अप्रैल (सोमवार) तक उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि है। 12 मई (मंगलवार ) 26 को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगा। 14 मई (गुरुवार) 2026 को वोटो की गिनती होगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular