Homeबिहारआरा भोजपुरहोली पर्व को लेकर मुस्तैद प्रशासन: पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च

होली पर्व को लेकर मुस्तैद प्रशासन: पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च

एसडीओ संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में जगदीशपुर एवं शाहपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Flag march: एसडीओ संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में जगदीशपुर एवं शाहपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Flag march
    • सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट
    • उपद्रवियों और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है

आरा: होली को रंगों का त्योहार माना जाता है। ऐसे में होली के त्यौहार को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। आपको बता दे कि इन दिनों एक तरफ जहां रमजान का पाक महीना चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ होली पर्व का त्यौहार है। ऐसे में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज रविवार को एसडीओ संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में जगदीशपुर एवं शाहपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में सीओ शम्मा परवीन, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गयी। साथ ही लोकसभा चुनाव में शांति बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही सख्त लहजो में यह कहा गया की होली के दौरान उपद्रवियों और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और पर्व के दौरान खलल डालने वाले को बक्शा नही जायेगा।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular