Homeबिहारआराहोली को लेकर डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च

होली को लेकर डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च

भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया

Ara Latest News: भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया

jay kumar
  • हाइलाइट :- Ara Latest News
    • होली की तैयारी को लेकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था
    • जिले के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर किया गया फ्लैग मार्च

आरा: रंगो के त्योहार होली की तैयारी को लेकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला पदाधिकारी राजकुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष और केंद्रीय तथा जिला बल के साथ संपूर्ण आरा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पैदल और वाहनों के साथ सभी महत्वपूर्ण जगह पर फ्लैग मार्च किया गया।

इसके साथ ही भोजपुर के सभी थाना क्षेत्र में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष के द्वारा भी उपलब्ध केंद्रीय बल के साथ अलग-अलग जगह पर फ्लैग मार्च के साथ-साथ एरिया डोमिनेशन किया गया।

आगामी होली पर्व को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सभी संवेदनशील और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर की गई है। इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु भोजपुर पुलिस कृतसंकल्पित है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular