Friday, March 29, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर के शाहपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, तटबंध बना आश्रयस्थल

भोजपुर के शाहपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, तटबंध बना आश्रयस्थल

Flood in Shahpur-दियारांचल में सैकड़ो झोपड़ीनुमा घर पानी मे बहे

सभी सड़को पर चढ़ा बाढ़ का पानी, विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

खबरे आपकी शाहपुर: प्रलयंकारी बाढ़ और आफत बनकर बरसती आसमानी पानी ने बाढ़ के कारण घरबार छोड़कर तटबंध पर विस्थापित परिवारों की परेशानियों को बढ़ा दी है। उफनाती गंगानदी और भारी बारिश ने बाढ़ प्रभावित लोगों की आम जनजीवन को दुष्कर बना दिया है। दामोदरपुर के समीप बक्सर-कोईलवर सुरक्षा तटबंध पर बाढ़ के कारण पलायन कर आये परिवार बारिश के कारण ठीक तरीके से खाना भी नही बना पा रहा है। विस्थापित लोगो के अनुसार चिमकी और खर-पतवार का झोपड़ी किसी तरह से बनाकर परिवार रह रहा है। लेकिन बारिश होने के कारण ईंधन की किल्लत हो गई। लिहाजा खाना जैसे-तैसे बनाकर लोगो खाने को मजबूर हो रहे है।

Flood in Shahpur-बांध पर रहने वालों लोगो द्वारा सरकार से लगातार राहत की मांग कर रहे है। बेचारे गरीब जो प्रत्येक दिन काम कर अपने परिवार का जीविका चलाते थे बाढ़ के कारण मजदूरी भी नही मिल रही है। अब तो हाल यह है कि परिवारों के घरों के खाद्यान्न खत्म होने को है तो पशुओं के चारे भी। गरीब विस्थापितों के सुखी आंखे मानो सरकार से पूछ रही है आखिर कब मिलेगी राहत। ऐसे में यदि बाढ़ से प्रभावित व विस्थापित परिवारों के लिए राहत कार्य नही चलाये जाते है तो भूखे रहने की नौबत आ सकती है। सड़को पर बाढ़ के पानी भरने से अंचल क्षेत्र के तकरीबन आधे से ज्यादा गांवों का सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है। लोगो कोसो बाढ़ का पानी पर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है।

पढ़े-छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला,आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त

Flood in Shahpur-बक्सर-कोईलवर तटबंध बना आश्रयस्थल, सैकड़ों परिवार विस्थापित

बक्सर-कोईलवर सुरक्षा तटबंध गंगानदी के तटीय इलाकों के गांवों के लिए बाढ़ के समय आश्रयस्थल बन चुका है। तटबंध पर लालू के डेरा गांव के समीप माधोपुर, मरचइया, सईया, रमकरही गांव के लोग आश्रय लिए हुए है। वही दामोदरपुर के समीप जवइनिया, दामोदरपुर, गंगापुर, नंदपुर तथा भुसहुला गांव के सैकड़ो लोग अपने परिवार व मवेशियों के साथ घरबार छोड़कर आश्रय लिए हुए है।

बाढ़ के पानी के बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग द्वारा विधुत आपूर्ति को लगाए गए कुछ ट्रांसफॉर्मर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके मद्देनजर विधुत विभाग द्वारा कुछ इलाकों की बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है।

सीओ पंकज कुमार झा ने लिया नाव से किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा

Flood in Shahpur-इधर शाहपुर सीओ पंकज कुमार झा ने नाव से कर्मियों के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सीओ द्वारा तटबंध पर शरण लिए 80 परिवारों को पॉलीथिन शीट दिया गया। सीओ ने बताया सरकारी स्तर से 7 नाव का परिचालन कराया जा रहा है।

पढ़े-अब डरावना लगने लगा है बाढ़ का पानी दियारांचल के कई गांवों में घुसा,मिट्टी कटाव से दहशत

एलपीजी सिलेंडर की दोगुना बढ़ी मांग, आलू-प्याज के बिक्री अप्रत्याशित वृद्धि

बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगो द्वारा आलू व प्याज, दाल, चना की खरीदारी का स्टॉक करने मानो होड़ लग गई है। यही हाल एलपीजी गैस सिलेंडर का है। शाहपुर के आलू व प्याज के व्यवसायी पिंकू गुप्ता के अनुसार पिछले तीन दिनों से आलू व प्याज की बिक्री में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। लोग थोक में आलू व प्याज खरीदारी कर रहे है। वही किराना दुकान से चना, गुड़ दाल, नमक और मसालों की खरीदारी भी पिछले सप्ताह के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है।

Flood in Shahpur

शाहपुर स्थित इंद्रावती इंडेन एजेंसी के प्रबंधक अवध किशोर के अनुसार रविवार से गैस सिलेंडर की मांग दोगुना हो गया है। जहां प्रति दिन 400 गैस सिलेंडर मांग रहती थी। बाढ़ के कारण यह मांग अब एक हजार सिलेंडर प्रति दिन हो चुकी है। यही हाल गौरा स्थित महामृत्युंजय गैस एजेंसी के व्यस्थापक कवींद्र ओझा के अनुसार बाढ़ के कारण गैस सिलेंडर का डिमांड पहले से तीन गुना अधिक हो गया है।

पढ़े-डस्टबीन खरीद मनमानी- जिलाधिकारी ने अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!