Homeआरा भोजपुरकोइलवरकायमनगर ओवरब्रिज के पास दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी...

कायमनगर ओवरब्रिज के पास दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Kayamnagar: बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली।

  • हाइलाइट: Kayamnagar
    • दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
    • दोनों वाहनों से कुल 310.200 लीटर विदेशी शराब जप्त
    • शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपए आंका गया
    • जप्त शराब को क्रमशः हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से ले जाया जा रहा था पटना

आरा। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना ले जाया जा रहा है। निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गई। टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास महत्वपूर्ण सफलता मिली।

वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक हुंडई क्रेटा कार को रोका गया। जांच करने पर कार के अंदर से भारी मात्र में विदेशी शराब बरामद किया गया, उक्त कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। टीम ने मौके से वाहन के चालक पटना के‌ दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

उक्त वाहन से कुल 324 पीस में 243 लीटर शराब जप्त किया गया। वही एक दूसरे सेलेरियों कार को नवादा थाना अंतर्गत मिल रोड डीएवी स्कूल के पास से पकड़ा गया। जांच करने पर कार के डिक्की में से भारी मात्र मे विदेशी शराब जप्त किया गया, उक्त कार पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।

टीम ने वाहन चालक रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत चिल्हरुआ वार्ड नंबर-9 निवासी मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से कुल 288 पीस में 67.200 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। दोनों वाहनों से कुल 310.200 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख के करीब आंका गया। जप्त शराब को क्रमशः हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular