HomeबिहारArrahआरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...

आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शुभारंभ

Ara city: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भोजपुर जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य की घोषणा की गई थी।

  • हाइलाइट: Ara city
    • आरा शहर के अंदर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति
    • बनारस, बक्सर, सासाराम, अरवल एवं पटना आने-जाने हेतु सुगम मार्ग होगा उपलब्ध
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर में प्रगति यात्रा के क्रम में की थी घोषणा

आरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भोजपुर जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) पथ के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य की घोषणा की गई थी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उक्त घोषणा को अमल में लाते हुए इस पथ का चार लेन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से आरा शहर के अंदर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं बनारस, बक्सर, सासाराम, अरवल एवं पटना आने-जाने हेतु सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

बता दें कि पिछले 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी। कुछ दिन बाद उन विकास योजनाओं की स्वीकृति बिहार मंत्रिमंडल द्वारा दे दी गई थी। आरण्य देवी मंदिर से आरा- बक्सर फोरलेन कुल लंबाई 4.18 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य किया जाएगा। इसके लिए 37 करोड़ 19 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular