Homeआरा भोजपुरशाहपुरबीस सूत्री कार्यालय का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

बीस सूत्री कार्यालय का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

कहा: बिहार में विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है

Shahpur Bees sootree Office: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

  • हाइलाइट्स:Shahpur Bees sootree Office
    • बिहार में विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है: पूर्व विधायक

शाहपुर,(आरा) बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भुवर ओझा, नवनियुक्त प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय और उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए अनेकों विकास कार्यों का उल्लेख किया। और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति प्रदान की जाएगी, ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय में हर रोज कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे, जो आम जनता की समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular