Homeआरा भोजपुरशाहपुरट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, दोनों...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, दोनों रेफर

शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

Shahpur Itwa Road Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Shahpur Itwa Road Accident
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

शाहपुर (भोजपुर)। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव निवासी रविंद्र यादव का 29 वर्षीय पुत्र चंदन यादव व उसी गांव के निवासी मुन्ना चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र भीम चौधरी शामिल है। दोनों दोस्त हैं।

इधर, जख्मियों के परिजन ने बताया कि दोनों सोमवार की दोपहर गांव से किसी काम से पास के रानीसागर गांव जा रहे थे। उसी दौरान ईटवा गांव के समीप ट्रैक्टर उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दोनों का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular