HomeNewsआरा में शराब के साथ महिला तस्कर सहित चार गिरफ्तार

आरा में शराब के साथ महिला तस्कर सहित चार गिरफ्तार

आरा में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

आरा। नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को धरहरा व अंबेदकर कॉलोनी ने करीब 20 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें धरहरा निवासी चांद तारा देवी, आनंदनगर निवासी विनोद कुमार, अंबेदकर कॉलोनी के रवि कुमार और चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर गांव निवासी सतीश कुमार हैं।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भोजपुर जिला के शाहपुर से लड़ सकते विधानसभा चुनाव

आरा में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार चांद तारा देवी

पुलिस के अनुसार चांद तारा देवी के घर से 20 लीटर और तीन अन्य के पास से करीब पांच लीटर बरामद की गयी है। सभी को मंगलवार को टाउन थाना की पेट्रोलिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चारों को जेल भेजा जा रहा है।

इधर, नवादा थाना की पुलिस ने सोमवार की रात चंदवा मोड़ से एक शराबी को गिरफ्तार किया है। वह नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। गिरफ्तार शराबी चंदवा मोड़ का रहने वाला मृत्युंजय तिवारी है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular