Homekhabren Apkiसंपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी 

संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी 

सभी जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

बिहार।भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में गुरुवार की दोपहर संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के सिद्धनाथ मिश्रा, उनके दो पुत्र उदयभान मिश्रा एवं अजय मिश्रा है। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण शरण मिश्रा हैं।

बताया जाता है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा था। आज उसी विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू कर दी।जिसमे दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। इस मामले में अभी तक एफआइआर दर्ज होने की सूचना नहीं है।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”संबंधित खबरें-” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”5″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular